गर्मी की छुट्टियों पर सीएम योगी का बच्चों के लिए खास पत्र, संस्कारों और परंपराओं को जानने पर दिया जोर

CM Yogi Special Letter To Children: गर्मी की छुट्टियां छात्रों के लिए बेहद खास होती हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगी की पाती के जरिए अभिभावकों से आग्रह किया है कि आप बच्चों के संग कुछ इस तरह गर्मी की छुट्टियां बिताएं।

CM Yogi Special Letter To Children On Summer Vacation: गर्मी की छुट्टियां बच्चों के जीवन में नई ऊर्जा, नई सोच और नए अनुभवों का सुनहरा अवसर लेकर आती हैं। पूरे वर्ष पढ़ाई, परीक्षाओं और स्कूल की व्यस्तताओं के बीच बच्चों को अपने मन की रुचियों को समझने और परिवार के साथ समय बिताने का मौका बहुत कम मिल पाता है। ऐसे में छुट्टियां उन्हें खुलकर जीने, कुछ नया सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर देती हैं। ऐसे में जरूरी है कि छुट्टियों को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें सीखने, संस्कारों और प्रकृति से जुड़ने का माध्यम बनाया जाए।

CM Yogi Special Letter To Children On Summer Vacation

CM Yogi Letter To Children: गर्मी की छुट्टियों पर सीएम योगी का बच्चों के लिए खास पत्र

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगी की पाती के जरिए अभिभावकों को से आग्रह किया है कि इन छुट्टियों में बच्चों को ननिहाल-ददिहाल अवश्य ले जाएं। उन्हें परिवार के साथ समय बिताने दें, ताकि वे अपने संस्कारों और परंपराओं को निकट से जान सकें। ग्रीष्मावकाश में आप बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का भी प्रयास करें। यहां आप सीएम योगी की पाती पढ़ सकते हैं।

End of Feed