UP Board Result 2025 Today: UPMSP Prayagraj Board 10th 12th result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (;यूपी) के 10वीं और 12वीं के 54 लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड आज दोपहर 12:30 मिनट पर दोनों कक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UP Board Result 2025 Today on upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दियाहै। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस बार भी परंपरा को बरकरार रखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया है।
UPMSP Intermediate Result 2025 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
इस लेख में हम आपको बता रहें हैं कि यूपीएमएसपी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड या मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट से कैसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1- आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
चरण 2- इसके बाद यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
चरण 4- छात्र अपनी क्वेरी सबमिट करें
चरण 5- यूपी बोर्ड परिणाम 2025 के लिए अपनी विस्तृत मार्कशीट देख सकेंगे।
चरण 6- यूपीएमएसपी बोर्ड इंटरमीडिए रिजल्ट 2025 मार्कशीट डाउनलोड करें।
चरण 7- भविष्य के संदर्भ के लिए यूपी बोर्ड इंटरमीडिए रिजल्ट 2025 का प्रिंट ले लें।
UP Board Result 2025: पहली बार हो रहा ये काम
बता दें कि पहली बार छात्र-छात्राओं को ऐसा अंकपत्र/प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जिसे काटा एवं फाड़ा नहीं जा सकेगा। यह पानी में भींगने पर भी नहीं गलेगा। दीमक भी इसे नष्ट नहीं कर सकेंगे। इस बबार यूपी बोर्ड ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को अंकपत्र और प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर मिलेगा। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि तकनीकी बदलाव को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, पेपर वाले अंकपत्र बाद में स्कूल से मिलेंगे, लेकिन डिजिलॉकर से छात्रों को अंकपत्र तुरंत मिल जाएगा। यह सत्यापित और डिजिटल हस्ताक्षर वाला होगा
