LIVEUP Board 10th 12th Result 2025 Toppers List LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं में यश और 12वीं में महक ने मारी बाजी, यहां चेक करें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
UP Board 10th 12th Result 2025 Declared Toppers List Marks Online Check SarkariResult.com, upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmsp.gov.in, जानें कौन हैं साइंस, कॉमर्स और ऑर्ट के टॉपर LIVE Updates: इंटरमीडिएट में महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई का पूरा (प्रयागराज),ने 97.20% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल में यश प्रताप सिंह, स्व० श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) ने 97.83% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

UP Board 10th 12th Result 2025 Toppers List LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं में यश और 12वीं में महक ने मारी बाजी, यहां चेक करें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
UP Board 10th 12th Result 2025 Declared Toppers List Marks Online Check SarkariResult.com, upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmsp.gov.in, जानें कौन हैं साइंस, कॉमर्स और ऑर्ट के टॉपर LIVE Updates: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 25 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा दोपहर 12:30 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय प्रयागराज से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। अब स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर यूपी बोर्ड रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। बता दें कि यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है। स्टूडेंट्स यहां यूपी बोर्ड 10वीं और यूपी बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉपर्स की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल राज्य स्तर पर 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये, एक लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा जिलास्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को 21 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
UP Board 10th 12th Result 2025 Toppers: यहां चेक करें रिजल्ट
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
UP Board 10th 12th Result 2025 Toppers: सीएम योगी ने दी बधाई
UP Board 10th 12th Result 2025 Toppers: ऐसा रहा 10वीं 12वीं रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्टदोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया है। बता दें कि इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 90.11 फीसदी और 12वीं का पास प्रतिशत 81.15 फीसदी दर्ज किया गया है।
UP Board 10th 12th Result 2025 Toppers: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में करीब 51.44 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 25.45 लाख हाईस्कूल और 25.98 लाख इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स हैं। अब सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है।
UP Board 10th 12th Result 2025 Toppers: यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर की मार्कशीट वायरल
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में यश ने 97.83 फीसदी अंक हासिल किया है। उनकी मार्कशीट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यश की मार्कशीट के अनुसार, उनके हिंदी के पेपर में कुल 97 मार्क्स आए हैं, जिसमें 30 नंबर प्रैक्टिल और 67 नंबर थ्योरी के हैं। इसी तरह में इंग्लिश में 98, मैथ्स में 99, साइंस में 96, सोशल साइंस में 98 नंबर हासिल किए हैं।
UP Board 10th 12th Result 2025 Toppers: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुई थी। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।
UP Board 10th 12th Result 2025 Toppers: यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स की लिस्ट
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में महक जायसवाल ने 97.20 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, साक्षी, आदर्श यादव , शिवानी सिंह, और अनुष्का सिंह 96.80 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि, मोहिनी ने 96.40 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई है।
UP Board 10th 12th Result 2025 Toppers: SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया गया है। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स एसएमएस पर भी नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें UP10 Roll Number या UP12 Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
UP Board 10th 12th Result 2025 Toppers: यूपी बोर्ड हाईस्कूल के टॉपर्स
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, अंशी और अभिषेक कुमार यादव ने 97.67 फीसदी अंकों के दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। जबकि, रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता 97.50 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
UP Board 10th Result 2025 Toppers List LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर की लिस्ट
यूपी बोर्ड हाईस्कूल के 5 टॉपर्स व उनके मार्क्स
UP Board 10th 12th Result 2025 Toppers List LIVE: यूपी बोर्ड 12वीं में महक ने मारी बाजी
UP Board 10th 12th Result 2025 Toppers List LIVE: हाईस्कूल में यश ने मारी बाजी
UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: 10वीं में यश ने मारी बाजी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्टदोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया है। बता दें कि हाईस्कूल की परीक्षा में यश प्रताप सिंह, स्व० श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) ने 97.83% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: 10वीं व 12वीं का पास प्रतिशत
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्टदोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया है। बता दें कि इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 90.11 फीसदी और 12वीं का पास प्रतिशत 81.15 फीसदी दर्ज किया गया है।
UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी हुआ रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट ठीक 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर नजर बनाए रखें। इसके अलावा यहां भी यूपी बोर्ड रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: टॉपर्स को क्या क्या मिलेगा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल राज्य स्तर पर 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये, एक लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा जिलास्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को 21 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
UP Board 10th 12th Result 2025 Toppers List LIVE: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में करीब 54.38 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 27.40 लाख हाईस्कूल और 26.98 लाख इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स हैं। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।
UP Board 10th 12th Result 2025 Toppers List LIVE: कब से कब तक हुई थी परीक्षा
इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।