UP Board Result 2023 Latest Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड आज दोपहर 1:30 बजे 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने जा रहा है। यूपी बोर्ड बारहवीं के नतीजे अप्रैल महीने में रिलीज होने से कई सालों का रिकॉर्ड टूट रहा है। दस साल में यह पहली बार है जब यूपी बोर्ड के नतीजे अप्रैल में घोषित किए जा रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार गुलाब देवी (Gulab Devi) यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेंगी। रिजल्ट से पहले माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार गुलाब देवी ने बड़ा बयान दिया है।
secondary education minister gulab devi
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार गुलाब देवी ने ट्वीट किया, 'प्रिय बच्चों, आज यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हुई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल आ रहा है। परीक्षा में शामिल हुये सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं! जिन छात्रों का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक ना हो तब भी उन्हें परेशान नहीं होना है, ज़िंदगी में हर अनुभव की कीमत है, भविष्य में और बेहतर करने के तमाम मौके मिलेंगे। तनावरहित और धैर्य से भरपूर जीवन ही आपके भविष्य को उज्जवल बनायेगा! एक बार फिर सभी होनहार बच्चों को ढ़ेर सारा प्यार!'
प्रिय बच्चों, आज यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हुई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल आ रहा… t.co/8Oo0u4WNaL
— ANI (@ANI) Apr 25, 2023
UP Board Result 2023 Class 12 Detail
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए इस साल कुल 27,69,258 स्टूडेंट्स ने रिजस्ट्रेशन किया है। जिसमें, रेगुलर स्टूडेंट्स की संख्या 25,86,754 और प्राइवेट की 18,25,049 रही। बता दें कि बोर्ड आज सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। बता दें कि इससे कम नंबर मिलने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसे स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
