UP Board Exam 2024: प्रैक्टिकल देने से वंचित रहे 12वीं के छात्रों को एक और मौका, जानें कब होगी परीक्षा

UP Board Exam 2024: Another chance for 12th class students who were deprived of practical exam: योगी सरकार की पहल पर माध्यमिक शिक्षा परिषद 16 फरवरी को फिर आयोजित करेगा प्रयोगात्मक परीक्षाएं!

UP Board Exam 2024: नकलविहीन बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने के साथ ही प्रदेश के सभी छात्रों को आगे बढ़ने के अनेक अवसर दिलाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने एक और पहल की है। इसके तहत सरकार माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित प्रयोगात्मक परीक्षाओं में छूटे और वंचित छात्रों के लिए 16 फरवरी को एक और अवसर उपलब्ध करा रही है। इस दिन छात्र प्रयोगात्मक परीक्षाओं में सम्मिलित होकर अपने भविष्य को बेहतर दिशा प्रदान कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 22 फरवरी से 9 मार्च तक बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होगा। उससे पहले सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि प्रत्येक छात्र अपनी प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कर खुले मन से प्रमुख परीक्षाओं में हिस्सा ले सकें।

UP Board Practical Exams 2024

UP Board Practical Exams 2024

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा परिषद् के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि 25 जनवरी 2024 से 09 फरवरी के मध्य आयोजित की गई वर्ष 2024 की इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं के छूटे हुए, वंचित रह गए छात्र/छात्राओं को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए उनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 फरवरी, 2024 को पुनः आयोजित कराई जाएंगी। यह प्रयोगात्मक परीक्षा मुख्य परीक्षा की भांति ही सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा नियुक्त परीक्षकों द्वारा सम्पादित कराई जाएंगी।

End of Feed