UP Board Compartment Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने आखिरकार बड़ा अपडेट जारी कर दिया है, राज्य के जिन छात्रों ने कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपने स्कोरकार्ड देख व डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्रों को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए परिणाम लॉगिन विंडो में आवश्यक लॉगिन विवरण जैसे जिला, रोल नंबर और सुरक्षा कोड भरना होगा। छात्र अपना परिणाम प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम 2023
UPMSP Compartment Result 2023 Website: यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 की जांच इन वेबसाइट से भी की जा सकती है:-
- upmsp.edu.in
- results.upmsp.edu.in
छात्र UPMSP Compartment Results 2023 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download Up Board 10th 12th Compartment Results
- छात्र सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं।
- अब, होमपेज पर उपलब्ध कंपार्टमेंट परिणाम की जांच करने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें
- पूछे गए आवश्यक विवरण भरें और फिर सबमिट करें
- यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा।
- परिणाम देखें और इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले लें।
UP Board Compartment Results 2023 Declared - 96 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
यूपीएमएसपी ने जुलाई में 96 केंद्रों पर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट सुधार/कम्पार्टमेंट परीक्षाएं आयोजित की। जो उम्मीदवार नियमित परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके, वे अपने अंकों में सुधार के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हुए थे। अब, परिणाम घोषित हो गए हैं और उम्मीदवार अपना अपडेट स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
