LIVE

UP Board 10th 12th Result 2024, upresults.nic.in: घोषित हुए यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम, इतने पर्सेंट छात्र हुए पास

आदित्य सिंहUpdated Apr 21, 2024, 07:05 IST

UP Board 10th 12th Result 2024, upresults.nic.in: घोषित हुए यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम, इतने पर्सेंट छात्र हुए पास
UP Board 10th 12th Result 2024, upresults.nic.in: घोषित हुए यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम, इतने पर्सेंट छात्र हुए पास

upresults.nic.in, UP Board 10th 12th Result 2024, Sarkari Result 2024 Direct Link on upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: आ गई बड़ी खुशखबरी, जारी हो गया है यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 19 अप्रैल 2024, शनिवार दोपहर ठीक 2:00 बजे कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित कर (UP Board 10th Result) दिया है। परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upmspresults.up.nic.in पर उपलब्ध करवा (UP Board Result) दिया गया है। प्रेस कांफ्रेंस में ओवरऑल पास पर्सेंटेज, टॉपर्स के नाम, जिलेवार टॉपर्स व पास पर्सेंटेज उपलब्ध करवा दिया जाएगा। नतीजे घोषित होने के बाद यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

UP Board Sarkari Result Direct Link: Check Marks Here | UP Board 12th Sarkari Result Direct Link

यूपीएमएसपी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा इस बार फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई थी। एग्जाम दो पालियों में निर्धारित था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक थी। परीक्षा के लिए कुल 55,25,308 ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें 10वीं के कुल 29,47,311 परीक्षार्थी व 12वीं के 25,77,997 छात्र शामिल हुए थे। हालांकि कुल 3,24,008 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं थे। ऐसे में लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बस 30 मिनट में आप अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स की बात करें, तो यहां प्रैक्टिकल व थ्योरी दोनों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा हर सब्जेक्ट में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 मार्क्स से कम अंक आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा।


APR 20, 2024 20:24 IST

UP Board Toppers Prize: हर टॉपर को मिलता है इनाम

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के साथ -साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। राज्य सरकारी की तरफ से टॉपर्स की लिस्ट में शामिल होने वाले सभी मेधावियों को इनाम दिया जाएगा। इनाम के रूप में नकद इनाम और लैपटॉप दिया जाएगा।
APR 20, 2024 19:09 IST

UP Board 10th Result 2024: कैसा रहा लड़के-लड़कियों का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में हाई स्कूल में 86.05 प्रतिशत बालक पास हुए और 93.40 प्रतिशत बालिका पास हुईं। इस तरह लड़कियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। बेटियों ने बाजी मारी।
APR 20, 2024 18:06 IST

UP Board 12th Toppers List 2024: इंटर में टॉपर्स की लिस्ट

UP Board Inter 2024 Toppers की लिस्ट के अनुसार, सीतापुर के शुभम वर्मा ने 500 में 489 मॉर्क्स हासिल किए। जबकि 488 नंबर पाकर 6 छात्र सेकेंड टॉपर बने। वहीं 487 नंबर पाकर तीसरे नंबर पर 5 छात्र हैं।
APR 20, 2024 17:21 IST

UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE - यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, दीपिका 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। जबकि, नव्या और स्वाति 98 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
APR 20, 2024 16:14 IST

UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE - वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
APR 20, 2024 15:03 IST

UP Board 10th 12th Result LIVE: इस स्कूल से 10वीं और 12वीं के टॉपर

UP Board 10th 12th Result LIVE आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर दोनों के टॉपर सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद सीतापुर के हैं।
APR 20, 2024 14:54 IST

UP Board 10th Result LIVE: डिजिलॉकर के जरिए चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Class X Marksheet 2023 या Class XII Marksheet 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UP Board Board के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर पहले मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लॉगइन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए रोल कोड, रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स भरें।
  • रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स लेकर रख लें।
APR 20, 2024 14:47 IST

UP Board 10th 12th Result LIVE: सीएम योगी ने दी छात्रों को शुभकामनाएं

APR 20, 2024 14:43 IST

UP Board 10th 12th Result LIVE: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट

  • अपने मोबाइल के एमएमएस बॉक्स पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPMSP10 या UPMSP12 टाइप कर स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • मैसेज 562623 पर भेजें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
APR 20, 2024 14:26 IST

UP Board 10th Result LIVE: इन छात्रों ने लहराया परचम

UP Board 10th Result LIVE यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्राची निगम ने परचम लहराया है। वहीं दीपिका सोंकर 590 अंक प्राप्त कर दूसरे नंबर पर हैं। इस बार 10वीं का पास पर्सेंटेज 89.55 प्रतिशत को मिला है।
APR 20, 2024 14:15 IST

UP Board 10th Result LIVE: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट

UP Board 10th Result LIVE यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद साइट लगातार क्रैश हो रही है। ऐसे में छात्र एसएमएस के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं। यहां UPMSP10 या UPMSP12 टाइप कर स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेजें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
APR 20, 2024 14:08 IST

UP Board 10th Result LIVE: इतना जाएगा पास पर्सेंटेज

UP Board 10th Result LIVE उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल में 89.55, इंटरमीडिएट में 82.60 फीसद छात्र पास हुए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in, www.upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
APR 20, 2024 14:05 IST

UP Board 10th Result LIVE: जारी हो गया रिजल्ट

UP Board 10th Result LIVE माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in, www.upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
APR 20, 2024 14:00 IST

UP Board 10th Result LIVE: रोल नंबर वाइज रिजल्ट

UP Board 10th Result LIVE उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी होने के साथ ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां रोल नंबर वाइज अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
APR 20, 2024 13:57 IST

UP Board 10th Result LIVE: साइट हो रही है क्रैश

UP Board 10th Result LIVE: यूपी बोर्ड की आधिकारिक साइट क्रैश हो रही है। ध्यान रहे प्रेस कांफ्रेंस की समाप्त के साथ तुरतं छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
APR 20, 2024 13:57 IST

UP Board 12th Result LIVE: 4 मिनट में रिजल्ट

UP Board 12th Result LIVE यूपी बोर्ड के रिजल्ट में अब महज 4 मिनट बाकी हैं। रिजल्ट घोषित होने के साथ तुरंत ऑफिशियल साइट upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in, www.upresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
APR 20, 2024 13:48 IST

UP Board 10th Result LIVE: यूपीएमएसपी 10वीं का रिजल्ट

UP Board 10th Result LIVE यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना प्रवेश पत्र निकाल कर बाहर रख लें। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
APR 20, 2024 13:45 IST

UP Board 12th Result LIVE: प्रेस कांफ्रेंस शुरू

UP Board 12th Result LIVE उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in, www.upresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपने रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के जरिए परिणाम चेक कर सकेंगे।
APR 20, 2024 13:35 IST

UP Board 12th Result LIVE: साइट ओपन कर लें

UP Board 12th Result LIVE UP BOard 10th 12th के छात्रों से अनुरोध है कि अपने अपने मोबाइल या लैपटॉप में यूपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक ओपन कर लें ताकि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर सकें।
APR 20, 2024 13:33 IST

UP Board 10th Result LIVE: शुरू होने वाली है प्रेस कांफ्रेंस

UP Board 10th Result LIVE उत्तर प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट जारी होने में महज 20 मिनट बाकी हैं। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो ठीक 1 बजकर 50 मिनट से प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो जाएगी। वहीं प्रेस कांफ्रेंस की समाप्ति के साथ रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।