UP Board 10th 12th Result 2023: जल्द घोषित होगा यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, साथ में टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 11, 2023, 03:54 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2023: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी बोर्ड इस महीने तक यूपीएमएसपी रिजल्ट 2023 घोषित कर देगा। हालांकि अभी तक यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 तारीख या यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 तारीख दोनों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

UP Board 10th 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा (10th 12th Result 2023) 2023 के लिए UPMSP परिणाम 2023 जारी करेगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यूपी बोर्ड (UP Board) 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक घोषित होने की पूरी उम्मीद है। यूपीएमएसपी आधिकारिक वेबसाइट upresults,nic.in पर 10,12 बोर्ड परीक्षा के लिए यूपीएमएसपी परिणाम 2023 जारी करेगा।

UP Board, UP Board Result, UP Board 10th 12th Result

UP Board 10th 12th Result: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द होगा जारी।

इस साल जिन छात्रों ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है, वे रिजल्ट घोषित होने के बाद अपना रोल नंबर upresults,nic.in पर दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी उसी समय जारी करेगा। 10वीं के टॉपर्स की अलग लिस्ट और 12वीं के टॉपर्स की अलग लिस्ट। उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा UPMSP परिणाम 2023 की तारीख का जल्द खुलासा किया जाएगा।

End of Feed