CBSE Board Exam: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में दो बार बैठने का मिलेगा विकल्प, जानें पूरा मामला

CBSE Board Exam News in Hindi: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छात्रों को साल में दो बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने का विकल्प मिलेगा।

CBSE Board Exam News in Hindi: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 19 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ में पीएम श्री (प्राइम मिनिस्टर स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) योजना लॉन्च की। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छात्रों को साल में दो बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने का विकल्प मिलेगा।

CBSE Board Exam

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए छात्रों पर शैक्षणिक तनाव को कम करने के लिए इस तरह का कदम लिया जा रहा है।

End of Feed