UGC NET Final Answer Key 2024: जारी हुई यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

UGC NET Final Answer Key 2024 Pdf Download: यूजीसी नेट एग्जाम की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Final Answer Key 2024 PDF Download: यूजीसी नेट एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट एग्जाम की फाइनल आंसर-की (UGC NET Final Answer Key 2024) जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Final Answer Key 2024

UGC NET Final Answer Key 2024

UGC NET Result 2024 Date: जल्द जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट

यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक देश के विभिन्न केंद्रों पर हुई। वहीं, अब इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट रिजल्ट भी इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

End of Feed