UGC NET Answer Key 2025 June PDF Download: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूजीसी नेट आंसर-की 2025 पीडीएफ की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UGC NET Answer Key 2025 June
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 25 जून से 29 जून 2025 तक 85 विषयों के लिए ऑनलाइन मोड में किया गया। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक देश के विभिन्न केंद्रों पर हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट आंसर-की जुलाई के दूसरे सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download UGC NET Answer Key 2025
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद यूजीसी नेट आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Answer Key 2025: ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
यूजीसी नेट आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी को यदि किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। बता दें कि इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
