UGC NET 2024: जारी हुआ यूजीसी नेट एग्जाम का शेड्यूल, इस तारीख को आएगी एग्जाम सिटी स्लिप

UGC NET Exam Schedule 2024, UGC NET Exam City Slip 2024 Date: यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इसमें सफल अभ्यर्थी भारतीय यूनिवर्सिटी में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) / असिस्टेंट प्रोफेसर या पीएचडी एडमिशन के लिए पात्र माने जाते हैं।

UGC NET Exam Schedule 2024, UGC NET Exam City Slip 2024 Date: यूजीसी नेट एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून सेशन एग्जाम का शेड्यूल (UGC NET Exam Schedule 2024) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा (UGC NET June 2024) के लिए आवेदन किया था, वह एनटीए की आधकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट एग्जाम शेड्यूल 2024 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूजीसी नेट शेड्यूल 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Exam Schedule 2024

UGC NET Exam Schedule 2024

UGC NET Exam Schedule 2024: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 83 विषयों के लिए 18 जून 2024 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। यूजीसी नेट एग्जाम में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

End of Feed