UGC Fellowships 2023: यूजीसी ने बढ़ाया फैलोशिप स्टाइपेंड, जानें अब JRF और SRF को मिलेगा कितना अमाउंट

UGC Fellowships Amount Increases: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने अलग-अलग फेलोशिप योजनाओं की फेलोशिप राशि को बढ़ा दिया है। आयोग ने 572वीं बैठक में संशोधित फेलोशिप राशि को मंजूरी दे दी। संशोधित फेलोशिप रिवाइज्ड अमाउंट 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी होगा।

UGC Fellowships Amount Increases: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने अलग-अलग फेलोशिप योजनाओं की फेलोशिप राशि को बढ़ा दिया है। आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 20 सितंबर, 2023 को आयोजित अपनी 572वीं बैठक में यूजीसी फेलोशिप योजनाओं के तहत फेलोशिप राशि की संशोधित दरों पर विचार किया और मंजूरी दी है। संशोधित फेलोशिप रिवाइज्ड अमाउंट 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी होगा।

UGC Fellowships 2023

UGC Fellowships 2023

अब कितना मिलेगा मानदेय

संसोधित दरों की बात करें तो, अब जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) की राशि दो साल के लिए 31,000 रुपये प्रति माह से बढ़कर 37,000 रुपये प्रति माह कर दी गई है। वहीं एसआरएफ फेलोशिप राशि बढ़कर 42,000 रुपये प्रति माह हो गई है जो पहले 35,000 रुपये थी।

End of Feed