Tamil Nadu SSLC Result 2025 Date: तमिलनाडु 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। एक बार TN SSLC Result 2025 जारी होने के बाद इन्हें तमिलनाडु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर से देखा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो देखें कब हुई थी परीक्षा, कितने दिन बाद जारी हो सकता है TN 10th Result 2025
टीएन 10वीं परिणाम 2025 तिथि
छात्र ध्यान दें, Tamil Nadu 10th Result 2025 Date को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि रिपोर्ट और अन्य स्थानीय वेबसाइट दावा करती हैं कि TN SSLC Result 28 अप्रैल के आसपास जारी किया जा सकता है।
सरकारी परीक्षा निदेशालय, तमिलनाडु (DGE) आधिकारिक वेबसाइट पर तमिलनाडु SSLC परिणाम, पास प्रतिशत, लिंग और जिलेवार परिणाम जारी करेगा।
कब हुई थीं परीक्षाएं
2024-25 सत्र के लिए तमिलनाडु 10वीं की परीक्षाएं 28 मार्च से 15 अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित की गईं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट - tnresults.nic.in पर जाकर अपना TN SSLC Scorecard 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एक या अधिक विषयों में फेल होने वालों को बाद में कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
तमिलनाडु, TN SSLC परिणाम 2025: कैसे चेक करें
छात्र इन सरल स्टेप्स को फॉलो करके TN SSLC Scorecard 2025 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट - tnresults.nic.in पर जाएं।
- "TN 10th Result 2025 Link" लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
- आवश्यक फील्ड में अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि प्रदान करें।
- TN SSLC Scorecard 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपने स्कोरकार्ड पर सभी विवरणों को ध्यान से देखें।
यदि अंक ज्ञापन में कोई त्रुटि आती है, तो DGE के अधिकारियों से संपर्क करने की जरूरत होगी। TN SSLC Result 2025 Date आते ही सबसे आप timesnowhindi.com/education पर से अपना परिणाम देख सकेंगे। एक जानकारी के अनुसार रिजल्ट से पहले Tamil Nadu 10th Result 2025 की घोषणा की जा सकती है।
