नौकरी के साथ UPSC पर साधा निशाना, तनुश्री ने कैसे तय किया CRPF से IPS तक का सफर

केंद्र सरकार ने IPS Tanushree का तबादला जम्मू-कश्मीर से देश की राजधानी दिल्ली किया है। इस बदलाव के साथ ही तनुश्री के संघर्ष, उनकी सूझबूझ और देश सेवा के प्रति उनके समर्पण की कहानी एक बार फिर देश के लाखों युवाओं और यूपीएससी (UPSC) एस्पिरेंट्स की रगों में जोश भर रही है।

जब इरादे फौलादी हों और सीने में कुछ कर गुजरने का जुनून हो, तो दुनिया की कोई भी चुनौती आपका रास्ता नहीं रोक सकती। इस बात को सच साबित कर दिखाया है साल 2017 बैच की जांबाज आईपीएस (IPS) अधिकारी तनुश्री ने। हाल ही में केंद्र सरकार ने उनका तबादला जम्मू-कश्मीर से देश की राजधानी दिल्ली किया है। इस बदलाव के साथ ही तनुश्री के संघर्ष, उनकी सूझबूझ और देश सेवा के प्रति उनके समर्पण की कहानी एक बार फिर देश के लाखों युवाओं और यूपीएससी (UPSC) एस्पिरेंट्स की रगों में जोश भर रही है।

IPS Tanushree Success Story

मिरांडा हाउस से CRPF का सफर

मूल रूप से बिहार की रहने वाली तनुश्री बचपन से ही मेधावी छात्रा थीं। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन किया। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उनके मन में देश सेवा का अंकुर फूट चुका था। अपनी इसी जिद के दम पर साल 2014 में उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में अपनी सेवा शुरू की। वर्दी तो मिल गई थी और देश की सेवा भी जारी थी, लेकिन तनुश्री की आंखों में पल रहा सबसे बड़ा सपना अभी हकीकत बनना बाकी था।

End of Feed