SSC MTS & Havaldar Result 2023, ssc.nic.in: एक क्लिक पर चेक करें एसएससी एमटीएस और हवलदार का रिजल्ट

SSC MTS & Havaldar Result 2023, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग आज रात या फिर कल सुबह एमटीएस या हवलदार का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद, ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

SSC MTS & Havaldar Result 2023, ssc.nic.in: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) किसी भी वक्त मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार का रिजल्ट जारी कर (SSC MTS Result 2023) सकता है। उम्मीद है कि, आज रात या फिर कल यानी 14 अगस्त 2023 को रिजल्ट जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा (SSC MTS Result) दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यहां से चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC MTS & Havaldar Result 2023

SSC MTS & Havaldar Result 2023: यहां चेक करें एसएससी एमटीएस और हवलदार का रिजल्ट

कब आयोजित की गई थी परीक्षा

इस बार एसएससी एमटीएस और हवलदार की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण की परीक्षा 2 मई से 19 मई तक आयोजित की गई थी, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 13 जून से 20 जून 2023 तक निर्धारित की गई थी। परीक्षा के हफ्तेभर के भीतर 28 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। वहीं 04 जुलाई को फाइनल आंसर की जारी की गई थी। अब रिजल्ट जारी होने वाला है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

SSC MTS & Havaldar Result 2023: यहां चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर SSC MTS & Havaldar Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  5. सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  6. यदि आपका नाम यहां प्रदर्शि हो जाता है तो आप सफल माने जाएंगे।

SSC Havaldar Result 2023: चयन प्रक्रिया

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन एमटीएस और हवलदार के पदों पर चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को इसके लिए दौड़ निकालना होगा।

End of Feed