SSC MTS Admit Card 2023: एसएससी एमटीएस एप्लीकेशन स्टेटस लिंक एक्टिव, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 7, 2023, 03:01 PM IST

SSC MTS Havaldar Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार टियर 1 एग्जाम का एप्लीकेशन स्टेटस लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। अब आयोग की ओर से परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

SSC MTS Application Status 2023, SSC MTS Havaldar Tier I Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए एप्लीकेशन स्टेटस का लिंक एक्टिव कर दिया है। अगर आपने भी एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती (SSC MTS and Havaldar Exam 2023) के लिए आवेदन किया था तो आयोग की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

SSC MTS Exam 2023

SSC MTS Havaldar Exam 2023

SSC MTS Exam 2023 Date: कब होगी टियर 1 परीक्षा

End of Feed