SSC GD Constable Marks 2022: जारी हुआ एसएससी जीडी कांस्टेबल मार्क्स, यह रहा चेक करने का डायरेक्ट लिंक

SSC GD Constable Marks 2022, Sarkari Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल एग्जाम के मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आज जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

SSC GD Constable Marks 2022, Sarkari Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल एग्जाम (SSC GD Constable Exam 2022) के मार्क्स जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपने मार्क्स (SSC GD Constable Marks 2022) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Marks 2022
SSC GD Constable Marks 2022

SSC GD Constable Marks 2022: जारी हुए जीडी कांस्टेबल मार्क्स

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए फिर फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया। आयोग ने फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद 20 अगस्त को फाइनल रिजल्ट की घोषणा की थी। जबकि, आज आयोग ने सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी कर दिए हैं।

End of Feed