SSC Exams Revised Schedule: बदल गई CHSL, JE समेत कई परीक्षाओं की तारीख, देखें एग्जाम का नया शेड्यूल

SSC CHSL JE Exam 2024 New Date: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से SSC CHSL, JE, Selection Post 12 और CPO SI परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। जूनियर इंजीनियर के 4016 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इस परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव किए गए हैं।

SSC CHSL JE Exam 2024 New Date: एसएससी जेई, सीएचएसएल और सीपीओ जैसी परीक्षाओं को लेकर अहम नोटिस जारी हुआ है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से SSC CHSL, JE, Selection Post 12 और CPO SI परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। एसएससी की ओर से नोटिफिकेशन जारी करके परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा की गई है।

SSC Exams 2024

SSC परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव

एसएससी सीपीओ सब इंस्पेक्टर, जूनियर इंजीनियर और SSC CHSL 2024 जैसी परीक्षा का इंतजार कर रहे युवा SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एग्जाम की डिटेल्स देख सकते हैं। एसएससी की तरफ से जारी नए शेड्यूल के अनुसार, सभी परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाई गई है। ये बदलाव लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखकर किए गए हैं। नीचे दिए चार्ट में नए एग्जाम शेड्यूल को देख सकते हैं।

End of Feed