LIVE

Sarkari Naukri Result 2023: सरकारी नौकरी की बहार! कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली वैकेंसी

sarkari naukri 2023
Sarkari Naukri Result 2023: सरकारी नौकरी की बहार! कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली वैकेंसी

10वीं पास के लिए इससे अच्छी नहीं होगी नौकरी, तुरंत करें चेक ! लेटेस्ट सरकारी नौकरी देखने के लिए इस पेज पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी नौकरी 2023, सरकारी जॉब या वैकेंसी के बारे में जानकारी को अपलोड किया जा रहा है। जानें आप किन विभागों में कर सकते हैं अप्लाई ! सरकारी नौकरी की भर्ती 2023 के लिए इस समय केंद्र व राज्य सरकार बड़ी मात्रा में आवेदन मंगा रहे हैं।सरकारी नौकरी के फार्म की जानकारी समय पर होना जरूरी है इसलिए पेज को रिफ्रेश करना न भूलें। यहीं नहीं नौकरी के साथ साथ आप एजुकेशनल खबरों से भी परिचित रह सकेंगे।

Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates - Check Here

AUG 12, 2023 22:04 IST

Sarkari Naukri LIVE: अग्निवीर वायु के पदों पर वैकेंसी

Sarkari Naukri LIVE भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
AUG 12, 2023 21:43 IST

Sarkari Naukri 2023 Live: बिहार सरकार में सरकारी नौकरी

Sarkari Naukri 2023 Live: बिहार सरकार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही अपने यहां पर विभिन्न विभागों में तमाम पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
AUG 12, 2023 21:11 IST

Sarkari Naukri 2023 Live: सीएचएसएल टियर 2 आंसर की

Sarkari Naukri 2023 Live स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
AUG 12, 2023 20:49 IST

Sarkari Naukri Result 2023 Live: प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा

Sarkari Naukri Result 2023 Live उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
AUG 12, 2023 20:14 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: जूनियर असिस्टेंट के पदों पर वैकेसी

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
AUG 12, 2023 19:19 IST

Sarkari Naukri 2023 Live: रेलवे में नौकरी

Sarkari Naukri 2023 Live रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बीते दिनों केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसदीय सत्र के दौरान बताया था कि सभी जोन को मिलाकर रेलवे में ग्रुप सी पोस्ट में कुल 2,48,895 पद खाली हैं। ऐसे में किसी भी वक्त भर्ती प्रक्रिया का ऐलान हो सकता है।
AUG 12, 2023 18:53 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल

मध्य प्रदेश कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है।
AUG 12, 2023 18:33 IST

Sarkari Naukri Result LIVE: डाउनलोड करें शेड्यूल

Sarkari Naukri Result Live: मध्य प्रदेश के कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने नीट अंडर ग्रेजुएट काउंसलिंग का शेड्यूल जार कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
AUG 12, 2023 17:26 IST

Sarkari Naukri 2023 LIVE : कांस्टेबल के पदों पर बंपर वैकेंसी

Sarkari Naukri 2023 LIVE उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड किसी भी वक्त कांस्टेबल के 60 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर सकता है। हालांकि अभी तारीख की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
AUG 12, 2023 22:03 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - भारतीय वायुसेना में नौकरी का मौका

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर 17 अगस्त तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
AUG 12, 2023 16:44 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए करें अप्लाई

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 21 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
AUG 12, 2023 16:06 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - बीसी सखी योजना के तहत निकली भर्ती

यूपी में बीसी सखी योजना के माध्यम से नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बीसी सखी के कुल 1544 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए 26 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
AUG 12, 2023 15:39 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड जारी

संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
AUG 12, 2023 15:11 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - अप्रेंटिस के कई पद खाली

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 1191 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 1 सितंबर से 16 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
AUG 12, 2023 14:34 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - जारी हुआ कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट

चंडीगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई को किया गया था। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं।
AUG 12, 2023 14:20 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - झारखंड में टीचर की वैकेंसी

झारखंड कर्मचारी चयन आोयग ने प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
AUG 12, 2023 13:42 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - एम्स NORCET के लिए करें अप्लाई

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने NORCET 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 25 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 3000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
AUG 12, 2023 13:14 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - जूनियर एग्जीक्यूटिव सहित कई पदों पर भर्ती

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी 4 सितंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
AUG 12, 2023 12:38 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - रेलवे में 2.4 लाख पदों पर भर्ती

रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि सभी जोन को मिलाकर रेलवे में ग्रुप सी पोस्ट में कुल 2,48,895 पद खाली हैं।
AUG 12, 2023 11:46 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - DSSSB ने निकाली वैकेंसी

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी और पीजीटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 17 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।