LIVE

Sarkari Naukri: जारी हुआ एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड, न्यू इंडिया एश्योरन्स कंपनी लिमिटेड में नौकरी का मौका

नीलाक्ष सिंहUpdated Aug 9, 2023, 10:33 IST

सरकारी नौकरी 2023
Sarkari Naukri: जारी हुआ एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड, न्यू इंडिया एश्योरन्स कंपनी लिमिटेड में नौकरी का मौका

देश में सरकारी नौकरी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी सरकारी नौकरी की तलाश में रहते हैं। हालांकि, सही समय पर सही जानकारी न होने की वजह से कई बार ये मौके हाथ से भी निकल जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेटेस्ट सरकारी नौकरी, सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन, सरकारी रिजल्ट, आसंर-की व एडमिट कार्ड के ताजा अपेडट्स लेकर आए हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

Read More - पुलिस भर्ती, बैंकिंग नौकरी, रेलवे जॉब, टीचिंग व नॉन-टीचिंग पदों पर भी सरकारी वैकेंसी

राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 7 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कि आखिरी तारीख 27 अगस्त निर्धारित की गई है। वहीं, भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक के 30041 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 23 अगस्त तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

AUG 09, 2023 08:15 IST

Sarkari Exam Live - घोषित हुई पीजीटी पद के लिए परीक्षा तिथि

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पीजीटी पद के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की। 04 सितंबर 2023 एडमिट कार्ड एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी hpsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे।
AUG 09, 2023 07:50 IST

न्यू इंडिया एश्योरन्स कंपनी लिमिटेड में नौकरी का मौका

न्यू इंडिया एश्योरन्स कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) (स्केल I) पदों के लिए रिक्तियां अधिसूचित की हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2023 तक है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।
AUG 09, 2023 07:29 IST

Sarkari Naukri-Results 2023 Live Updates: UPSSSC ने भी 3800 से अधिक वैकेंसी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 3800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट लेवल 3 समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए 12 सितंबर से upsssc.gov.in पर आवेदन शुरू होंगे।
AUG 08, 2023 19:03 IST

Sarkari Naukri-Results 2023 Live - यूपी पीईटी के लिए करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अगस्त तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
AUG 08, 2023 18:39 IST

Sarkari Naukri-Results 2023 Live - एसएससी ने निकली वैकेंसी

एसएससी ने स्टेनोग्राफर के 1207 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 23 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए।
AUG 08, 2023 18:10 IST

Sarkari Naukri-Results 2023 Live - सुपरवाइजर पदों पर नौकरी

बैंक नोट प्रेस देवास, एमपी ने सुपरवाइजर सहित 111 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी इसके लिए 21 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 600 रुपए शुल्क जमा करना होगा।
AUG 08, 2023 17:36 IST

Sarkari Naukri-Results 2023 Live - टीचर के कई पद खाली

झारखंड कर्मचारी चयन आोयग ने प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 8 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
AUG 08, 2023 16:59 IST

Sarkari Naukri-Results 2023 Live - DSSSB ने जारी किया नोटिफिकेशन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी और पीजीटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 17 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
AUG 08, 2023 16:25 IST

Sarkari Naukri-Results 2023 Live - बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स के लिए करें अप्लाई

बीपीएससी ने 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। योग्य अभ्यर्थी अब 9 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
AUG 08, 2023 15:47 IST

Sarkari Naukri-Results 2023 Live - राजस्थान पुलिस में नौकरी का मौका

राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल के 3578 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
AUG 08, 2023 14:56 IST

Sarkari Naukri-Results 2023 Live - आईबीपीएस ने निकाली वैकेंसी

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 21 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
AUG 08, 2023 13:52 IST

Sarkari Naukri-Results 2023 Live - जारी हुई आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स एग्जाम डेट

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर घोषित कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।
AUG 08, 2023 13:15 IST

Sarkari Naukri-Results 2023 Live - जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 12 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
AUG 08, 2023 12:35 IST

Sarkari Naukri-Results 2023 Live - यूपीपीएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
AUG 08, 2023 12:04 IST

Sarkari Naukri-Results 2023 Live - डाक विभाग में निकली नौकरी

भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर 23 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं।
AUG 08, 2023 11:42 IST

Sarkari Naukri-Results 2023 Live - यूपीएससी ने जारी किया रिजल्ट

संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 7 अगस्त को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं।
AUG 08, 2023 10:53 IST

Sarkari Naukri-Results 2023 Live - जारी हुआ एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त को किया जाएगा।
AUG 08, 2023 10:13 IST

Sarkari Naukri-Results 2023 Live - जारी हुआ एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
AUG 08, 2023 09:49 IST

IBPS Recruitment

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने विशेषज्ञ अधिकारियों (SO) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
AUG 08, 2023 09:24 IST

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में भर्ती

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) ग्रुप 'सी' गैर-राजपत्रित (गैर-मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 10 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं ।