LIVESarkari Naukri-Result 2023 Updates: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी का मौका

Sarkari Naukri-Result 2023 Updates: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
Sarkari Result 2023, Sarkari Naukri Government Jobs 2023 Notification for 10th, 12th and Graduates Updates: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी का मौका! सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए बिग अपडेट है। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में शिक्षक के 6 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी निकली है। वहीं UPSSSC ने प्रवर्तन कांस्टेबल के 400 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी है। वहीं हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग ने भी दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 1876 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी के सब इंस्पेक्टर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
इसके अलावा महाराष्ट्र नगर पालिका निदेशालय ने 1782 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। साथ ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़पुर ने अपने यहां पर एग्जीक्यूटिव, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, स्टाफ नर्स और सिक्योरिटी इंस्पेक्टर सहित अन्य पर दों पर वैकंसी के पदों पर वैकेंसी निकाली है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने महिला हेल्थ वर्क के 2058 और नर्स के 1588 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड किसी भी वक्त कांस्टेबल के 62000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। ऐसे में यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो मोबाइल फोन के एक टैब में हमारे इस ब्लॉग को ओपन करके रखें। यहां आप सरकारी नौकरी, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सिटी इंटिमेशन स्लिप से संबंधित सबसे पहले जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 24 July Live - एएआई में सरकारी नौकरी
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने जूनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट और जूनियर एक्जीक्यूटिव और अन्य सहित 342 विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 342 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 237 जूनियर एक्जीक्यूटिव (सामान्य कैडर), 66 जूनियर एक्जीक्यूटिव (वित्त), 19 जूनियर एक्जीक्यूटिव (कानून) और अन्य के लिए उपलब्ध हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 Live: राजस्व निरीक्षक के पदों पर वैकेंसी
Sarkari Naukri Result 2023 Live झारखंड में नगरपालिका के राजस्व अधीक्षक और राजस्व निरीक्षक समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर जूनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates: एचएसई प्लस सप्लीमेंट्री
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई) कल यानी 24 जुलाई को एचएसई प्लस सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट dge.tn.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates: ग्रुप सी व डी के पदों पर वैकेंसी
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates आरआरबी ग्रुप डी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही ग्रुप सी व डी के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates: कांस्टेबल के पदों पर नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड किसी भी वक्त कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates: कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के पदों पर नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही कांस्टेबल के पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates: सीएसआईआर यूजीसी नेट का रिजल्ट
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी किसी भी वक्त सीएसआईआर का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates: नगर पालिका में वैकेंसी
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नगर पालिका के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates: कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर वैकेंसी
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक के 400 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेजन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates: हाउसिंग बोर्ड में सरकारी नौकरी
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates: कृषि पर्यवेक्षक के 400 पदों पर वैकेंसी
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने कृषि पर्यवेक्षक के 400 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभाग में कृषि पर्यवेक्षक की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates: आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड
Sarkari Naukri-Result 2023 Live Updates बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन आरआरबी पीओ का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवदेन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan PTET Result 2023: यहां चेक करें पीटीईटी रिजल्ट
राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग का रिजल्ट आज यानी 23 जुलाई 2023 को जारी होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live: एसएससी सीएपीएफ नोटिफिकेशन
Sarkari Naukri-Result 2023 Live स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन के जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सब इंस्पेक्टर के कुल 1876 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live: यूपी बीटेक काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन
Sarkari Naukri-Result 2023 Live उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग ने बीटेक एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी कल यानी 24 जुलाई 2023 से एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live: प्रदेश सरकार में नौकरी
Sarkari Naukri-Result 2023 Live: उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में भर्ती निकालने वाला है। उम्मीद है कि है इन पदों पर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भर्ती कर ली जीएगी।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live - 70,000 से अधिक दिए गए नियुक्ति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नई भर्तियों को 70,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए।
Sarkari Naukri 2023 Live - यूपीएससी ने 71 पदों पर मंगाए आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 53 डिप्टी आर्किटेक्ट पदों सहित 71 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई, 2023 है।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live - 4.63 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की भर्ती
20 जुलाई, 2023 को कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा सरकारी नौकरियों से संबंधित एक आधिकारिक अपडेट किया गया था। उन्होंने संसद को जानकारी दी है कि इस साल मार्च तक पांच साल में सरकारी विभागों में 4.63 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की भर्ती की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने खाली पदों को समय पर भरने के लिए सभी मंत्रालयों और विभागों को निर्देश जारी किये हैं।