RRB Railway JE Answer Key 2026: रेलवे जेई के भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway JE Answer Key 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड आज यानी 5 मार्च को जूनियर इंजीनियर के 2570 पदों पर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी करने जा (RRB JE Answer Key) रहा है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
RRB Railway JE Answer Key 2026: आज जारी होगी रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की आंसर की
RRB Railway JE Answer Key 2026: कब हुई थी रेलवे जेई भर्ती परीक्षा
बतादें बिहार जूनियर इंजीनियर की भर्ती परीक्ष 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं अब अभ्यर्थियों को आंसर की का इंतजार है। उत्तरकुंजी जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंग।
RRB Railway JE Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB Railway JE Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Railway JE Result 2026: कब आएगा रेलवे जेई का रिजल्ट
आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। इसके आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। नतीजे का ऐलान होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि लेटेस्ट अपडेट के लिए एक लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। साथ ही आरआरबी के ट्विटर अकाउंट पर नजर बनाए रखें। नतीजे का ऐलान होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
