RRB JE Admit Card 2024 Download Link: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB जूनियर इंजीनियर (JE) एडमिट कार्ड 2024 जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि खबर में भी RRB JE Admit Card 2024 Link दिया गया है, जहां से आप इन प्रवेश पत्र को चेक कर सकते हैं।
आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2024 (image - canva)
RRB JE Admit Card 2024
RRB JE परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 18 दिसंबर, 2024 तक किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट सहित कुल 7951 पदों को भरा जाएगा।
RRB JE Admit Card 2024: Step to Download
उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- RRB की रीजनल यानी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, एनाउंसमेंट या रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं।
- "RRB JE Hall Ticket Download" पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाई देने के बाद अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरण को चेक करे।
आरआरबी जेई एडमिट कार्ड में परीक्षा और उम्मीदवार के बारे में सभी आवश्यक विवरण होंगे, इन्हें क्रॉस चेक कर लें जैसे उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, श्रेणी, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का विवरण, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा समय, परीक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर, परीक्षा से संबंधित निर्देश
