RPSC RAS Mains Admit Card 2023 Download Link at rpsc.rajasthan.gov.in: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा (RPSC RAS Mains Exam 2023) का एडमिट कार्ड आज यानी 17 जुलाई को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC RAS Mains Admit Card 2023
RPSC RAS Mains Exam 2023 Date: कब होगी परीक्षा
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (मुख्य) परीक्षा 20 जुलाई और 21 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालय पर होगी। वहीं, आज इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
How to download RPSC RAS Admit Card 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC RAS Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर को किया गया था। वहीं, इसका रिजल्ट 23 अक्टूबर को जारी किया गया। अब मेन्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य होंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 905 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
