RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2022: आरपीएससी सीनियर टीचर एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ग्रेड 2 सीनियर टीचर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की डेट आज जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।
RPSC 2nd Grade Admit Card 2023
RPSC Senior Teacher Exam 2022: इस तारीख को आएगा एडमिट कार्ड
आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक के सामान्य ज्ञान ग्रुप सी और डी परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी को दो शिफ्ट में किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 26 जनवरी 2023 को जारी कर दिया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल नें जाने की अनुमति नहीं दी जाएगा। ध्यान रहे कि अभ्यर्थियों को केंद्र पर परीक्षा शुरु होन के एक घंटे पहले उपस्थित होना होगा।
RPSC Senior Teacher Admit Card 2022: इतने पदों पर की जाएगी भर्ती
राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा के जरिए ग्रेड 2 सीनियर टीचर के 9760 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि 24 दिसंबर को सामान्य ज्ञान ग्रुप सी और डी का पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है। इसके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download RPSC 2nd Grade Senior Teacher Admit Card 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- फिर 'Admit Card for Sr. Teacher Gr II Comp. Exam 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां 'Get Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें और सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- अब आप RPSC Senior Teacher Admit Card 2023 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
RPSC Senior Teacher Admit Card 2022: ध्यान रखें ये बात
राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा के दौरान कोविड 19 से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी जिला मुख्यालय और आयोग कार्यालय में 27 जनवरी से 29 जनवरी तक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
