Reet result today date and time rbse rajasthan reet level 1 level 2 result : राजस्थान बोर्ड द्वारा रीट यानी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा लेवल 1 और लेवल 2 का रिजल्ट आज दोपहर तीन बजे बाद जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रीट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में आयोजित हुई थी। इस एग्जाम में कुल 13 लाख 77 हजार 256 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। एग्जाम में लेवल-वन के 4 लाख 6 हजार 953 और लेवल-2 के 9 लाख 70 हजार 303 कैंडिडेट्स बैठे थे। परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 44 हजार 518 आवेदन आए थे।
REET Result 2025.
REET Result 2024: रीट 2024 रिजल्ट कैसे चेक करें
- सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको REET RESULT 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रीट रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
- अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
- इसके बाद आप रीट रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
REET Result Download
जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड (आरबीएसई) के प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने रिजल्ट जारी किया है। आरबीएसीई ने 25 मार्च 2025 को रीट 2024 लेवल-1 और लेवल-2 की आंसर की जारी की थी। साथ ही उम्मीदवारों को 31 मार्च 2025 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। अब सभी उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
RBSE Rajasthan Board Result: बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी इसी माह
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की 2 करोड़ के लगभग उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में हैं। उम्मीद की जा रही है कि मई माह के अंत तक बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम भी जारी कर देगा।
