REET Question Paper 2025: जारी हुआ रीट लेवल 1 व 2 क्वेश्चन पेपर, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

REET Question Paper 2025: राजस्थान रीट एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस साल यह परीक्षा 27 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

REET Question Paper 2025: राजस्थान रीट परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET) का क्वेश्चन पेपर जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से रीट क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रीट क्वेश्चन पेपर प्राप्त कर सकते हैं।

REET 2025

REET 2025

REET Answer Key 2025: कब आएगी रीट आंसर-की

राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का क्वेश्चन पेपर आज जारी कर दिया गया है। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की भी मार्च या अप्रैल में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपेडट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।

End of Feed