OMR में 638 मार्क्स, रिजल्ट में मिले सिर्फ 38, छात्रा ने NEET रिजल्ट में लगाया गड़बड़ी का आरोप

नीट री एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद एक बार फिर एनटीए विवादों के घेरे में आ गया है। एक छात्रा का आरोप है कि उसके फाइनल आंसर के आधार पर 638 मार्क्स बन रहे थे, लेकिन जब रिजल्ट जारी हुआ तो स्कोर कार्ड में 38 नंबर हैं। छात्रा ने एनटीए से क्रॉस वेरिफिकेशन प्रक्रिया की मांग की है।

री नीट का रिजल्ट जारी होने के बाद एक के बाद एक नंबरों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कई उम्मीदवारों का आरोप है कि उनके अनुमानित स्कोर और आधिकारिक स्कोरकार्ड में दिए गए अंकों के बीच बड़ा अंतर है। एक छात्रा ने दावा किया कि फाइनल आंसर की के आधार पर स्कोर और एनटीए की ओर से घोषित किए गए नतीजों में करीब 600 मार्क्स का अंतर है। हाल ही में 19 साल की NEET उम्मीदवार प्रतिभा त्रिवेदी ने टाइम्स नाउ से बातचीत के दौरान बताया कि एनटीए की ओर से जारी फाइनल आंसर की के आधार पर उन्हें री नीट की परीक्षा में 720 में से 638 अंक मिलने की उम्मीद थी। लेकिन जब 16 जुलाई को नतीजे घोषित किए गए तो उनके स्कोरकार्ड में सिर्फ 38 नंबर थे।

Re NEET Result 2026

NEET फाइनल आंसर की और स्कोर कार्ड में 600 नंबर का गैप, NEET रिजल्ट में लगाया गड़बड़ी का आरोप

उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि 13 जुलाई को जारी सेट 80 की फाइनल आंसर के आधार पर अपनी OMR शीट की जांच की थी और नतीजे घोषित होने से पहले वे अपने नंबरों से संतुष्ट थी। वहीं जब रिजल्ट जारी हुआ तो मार्क्स देखकर उन्हें यकीन नहीं हुआ।

End of Feed