RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2023: कब जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम, पास होने के लिए इतने मार्क्स अनिवार्य

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 7, 2023, 12:22 AM IST

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2023 on rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: आरबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के साथ छात्र रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी। परीक्षा की समाप्ति के साथ बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। यहां आप पासिंग पर्सेंटेज से लेकर अन्य सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2023 on rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 12 अप्रैल को समाप्त हो चुकी हैं। अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान कक्षा 10वीं 12वीं के के रिजल्ट में देरी नहीं (RBSE Board 10th Result 2023) की जाएगी। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि मई के पहले सप्ताह में राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

RBSE Board 10th 12th Result

RBSE Board 10th 12th Result: इस बार नहीं होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट में देरी

इस बार आरबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की (Rajasthan Board Result) गई थी। 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल तक निर्धीरित की गई थी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। परीक्षाएं दो शिफ्ट में सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 11:45 तक निर्धारित थी। इसके लिए कुल 21 लाख से अधिक छात्रों ने अपना आवेदन किया है।

End of Feed