Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2024: आने वाला है राजस्थान प्री डीएलएड का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2024 Date: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों को सॉल्व करने के बाद रिवाइज्ड आंसर की जारी हुई है। अब परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2024 Date: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से प्री डीएलएड परीक्षा के लिए रिवाइज्ड फाइनल आंसर (Rajasthan Pre DElEd Revised Answer Key 2024) की जारी हो गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2024.in पर फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं। फाइनल आंसर की के बाद अब रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है।

Rajasthan Pre DElEd Result 2024

राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 2024

राजस्थान प्री डीएलएड का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 30 जून 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद कैंडिडेट्स के लिए आंसर की 7 जुलाई को जारी कर दी गई थी। आपत्तियां मिलने के बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। अब इसका रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

End of Feed