PSTET Admit Card 2024: जारी होने जा रहा पीएसटीईटी एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

PSTET Admit Card 2024 Download Link: पीएसटीईटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर आज जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से पीएसटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

PSTET Admit Card 2024 Download Link: पंजाब टीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब स्टेट एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) का एडमिट कार्ड आज यानी 18 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in से अपना एडमिट कार्ड (PSTET Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी पीएसटीईटी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

PSTET Admit Card 2024

PSTET Admit Card 2024

PSTET Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन 1 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। पीएसटीईटी के प्रत्येक पेपर में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End of Feed