PSEB, Punjab Board Result 2023: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट डेट, pseb.ac.in पर होने वाला है जारी

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 14, 2023, 06:39 PM IST

PSEB, Punjab Board Class 8th Result 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से कक्षा 8वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध होगा। यहां पर पंजाब बोर्ड परीक्षा परिणाम देखने के लिए स्टेप्स को भी उम्मीदवारों की ओर से चेक और फिर डाउनलोड किया जा सकता है।

PSEB, Punjab Board Class 8th Result 2023: पीएसईबी यानी पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से परीक्षा रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक जनक राज मेहरोक ने भी इस बात की पुष्टि की है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। PSEB कक्षा 8वीं परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हुई थी और 21 मार्च 2023 को खत्म हुई।

PSEB Punjab Board 8th Class Result Date

पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट डेट

बीते साल, PSEB के सरकारी सहायता प्राप्त और पंजाब सरकार से संबद्ध स्कूलों में पास प्रतिशत 98.75 फीसदी रहा था, इसके बाद इससे जुड़े स्कूलों के लिए रिजल्ट 98.55 प्रतिशत, सरकारी स्कूलों के लिए 98.29 प्रतिशत और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए 95.68 प्रतिशत था। बरनाला के मनप्रीत सिंह ने पिछले साल PSEB कक्षा 8वीं की परीक्षा में टॉप किया था।

End of Feed