PSEB, Punjab Board Result: क्रैश हो गई pseb.ac.in वेबसाइट, SMS पर ऐसे देखें पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 6, 2023, 07:32 PM IST

Punjab Board Class 5th Result 2023 on SMS: पंजाब बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर पीएसईबी कक्षा 5वीं के परिणाम को जारी कर दिया गया है। इसके अलावा यहां बताया गया है कि आप एसएमएस की मदद से कैसे रिजल्ट चेक कर सकते हैं क्योंकि एक साथ ज्यादा ट्रैफिक आ जाने की वजह से वेबसाइट क्रैश होने की संभावना बनी रहती है।

How to check PSEB, Punjab Board Class 5th Result on SMS: पीएसईबी यानी पंजाब स्कूल ऑफ एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से दोपहर 2:30 बजे कक्षा 5वीं के परिणाम घोषित हो चुके हैं। पंजाब बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र वेबसाइट pseb.ac.in पर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। छात्र पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट एसएमएस की मदद से भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को कक्षा 5वीं के लिए PB05 टाइप कर नंबर 56767650 पर भेजना होगा।

PSEB Punjab Board Result 2023 Result Class 5 How to check on SMS

पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट कैसे करें चेक

पंजाब बोर्ड, PSEB बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट लगातार व्यापक मूल्यांकन (CCE) के आधार पर घोषित किया जाएगा। इससे पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8वीं और 10वीं के नतीजे घोषित किए थे।

End of Feed