PSEB 5th 8th Class Result 2025: पीएसईबी रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिय जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी पीएसईबी 5वीं 8वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
PSEB 5th 8th Result 2025
PSEB Punjab Board Result 2025: कब आएगा पीएसईबी 5वीं 8वीं रिजल्ट
पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 13 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 मार्च से शुरू होकर 7 मार्च तक चली थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।
How to download PSEB 5th 8th Result 2025
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पीएसईबी 5वीं 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
PSEB Class 5th 8th Result 2025: एसएमएस पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
पीएसईबी रिजल्ट वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आपको 'PB05' टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। वहीं, कक्षा 8वीं रिजल्ट के लिए 'PB8' टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। कुछ मिनटों में ही आपके मोबाइल पर रिजल्ट का एसएमएस मिल जाएगा।
