बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके चुनावी हलफनामे में न केवल उनकी संपत्ति और आय का ब्योरा सामने आया है, बल्कि उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी कई अहम जानकारियां सार्वजनिक हुई हैं। यही वजह है कि उनकी शिक्षा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। प्रशांत किशोर का नाम भारतीय राजनीति के सबसे चर्चित चुनावी रणनीतिकारों में लिया जाता है। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति तैयार की और कई सफल अभियानों का हिस्सा रहे। वर्ष 2024 में उन्होंने जन सुराज पार्टी की स्थापना की और अब पहली बार स्वयं चुनावी मैदान में उतरकर जनता से जनादेश मांग रहे हैं।
प्रशांत किशोर के पास हैं कौन सी डिग्री
प्रशांत किशोर का जन्म 20 मार्च 1977 को बिहार के रोहतास जिले के कोनार गांव में हुआ था। उन्होंने कुछ समय तक यूनाइटेड नेशंस (संयुक्त राष्ट्र) द्वारा फंड किए गए पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम में काम किया है। उन्होंने कई भारतीय राजनीतिक पार्टियों के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटेजिस्ट के तौर पर भी काम किया है। 2024 में उन्होंने'जन सुराज' कैंपेन को एक औपचारिक राजनीतिक पार्टी के रूप में लॉन्च करने की घोषणा की, जिसका नाम 'जन सुराज पार्टी' (JSP) रखा गया। अब वह बिहार की बांकीपुर उपचुनाव में चुनाव लड़ेंगे।
कितने पढ़े लिखे हैं प्रशांत किशोर
हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर ने मैनेजमेंट में स्नातक (Bachelor of Engineering) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने पब्लिक हेल्थ के क्षेत्र में काम किया और संयुक्त राष्ट्र (UN) से जुड़े कार्यक्रमों में भी कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। राजनीति में आने से पहले वे एक सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत थे। बाद में चुनावी रणनीतिकार के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई और अब सक्रिय राजनीति में कदम रख चुके हैं।
कहां से हुई 10वीं और 12वीं
जन सुराज पार्टी के संस्थापक द्वारा शेयर किए गए हलफनामे के अनुसार, उन्होंने 1991 में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के तहत बक्सर के एम.पी. हाई स्कूल से 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) की पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए पटना चले गए। इसके बाद, उन्होंने 1993 में पटना, बिहार के बिहार इंटरमीडिएट एजुकेशन काउंसिल से पटना साइंस कॉलेज से 12वीं कक्षा पास की।
लखनऊ से बीबीए
उच्च शिक्षा के लिए वे उत्तर प्रदेश चले गए। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय के बिजनेस स्टडीज में बैचलर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री हासिल की। उन्होंने 1996 में लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और 1999 में तीन साल का कोर्स पूरा करने के बाद स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
2001 में प्रशांत किशोर ने पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री के लिए दाखिला लिया। उन्होंने हैदराबाद के एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ASCI) से मास्टर ऑफ हेल्थकेयर मैनेजमेंट (MHA) की पढ़ाई शुरू की। हेल्थकेयर मैनेजमेंट का यह खास प्रोग्राम, USA की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी और हिंदुजा हॉस्पिटल के सहयोग से तैयार किया गया था। उन्होंने 2003 में यह कोर्स पूरा किया। इसके अलावा, उन्होंने 2010 में फ्रांस की क्लेरमोंट ऑवेर्गने यूनिवर्सिटी के CAVILAM Vichy से 'इंटेंसिव फ्रेंच लैंग्वेज कोर्स' का सर्टिफिकेट भी हासिल किया।
