Pariksha Pe Charcha 2023: पीएम मोदी से परीक्षा पे चर्चा के लिए जल्द करें रजिस्ट्रेशन, लास्ट डेट नजदीक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 17, 2023, 06:01 PM IST

Pariksha Pe Charcha 2023: बोर्ड एग्जाम का सीजन आ चुका है। ऐसे में परीक्षा को लेकर स्टूडेंट्स के बीच स्ट्रेस का माहौल होना लाजमी है। इसी तनाव को कम करने के लिए पीएम मोदी बोर्ड एग्जाम शुरू होने से पहले स्टूडेंट्स से बात करेंगे।

Pariksha Pe Charcha 2023: बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मार्च से शुरू होने वाली है। ऐसे में परीक्षा को लेकर स्ट्रेस होना लाजमी है। इसी परेशानी को हल करने के लिए परीक्षा पे चर्चा का छठां संस्करण आ चुका है। परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in/ppc-2023 पर 27 जनवरी 2023 तक किया जा सकता है। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई थी। परीक्षा पे चर्चा के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकेंगे। इसके साथ ही अभिभावक और शिक्षक भी भाग ले सकेंगे। परीक्षा पे चर्चा के लिए कुल 2050 लोगों का चयन किया जाएगा। ध्यान रहे कि पीएम मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा के लिए चयन रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के आधार पर किया जाएगा। पीएम मोदी 27 जनवरी 2023 को तालकटोरा इनडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में चर्चा के छठें संस्करण में छात्रों शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे।

End of Feed