Odisha Board Exam 2024 Date: कब होगी ओडिशा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा, नोट कर लें डेट

Odisha Board Exam 2024, Odisha Board Class 10th 12th Exam Date 2024: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा की तारीख आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जारी कर दी है। स्टूडेंट्स यहां ओडिशा बोर्ड एग्जाम डेट 2024 चेक कर सकते हैं।

Odisha Board Exam 2024, Odisha Board Class 10th 12th Exam Date 2024: ओडिशा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा (BSE Odisha) ने कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा (Odisha Board 10th 12th Exam 2024) की तारीखों का ऐलान आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां ओडिशा बोर्ड एग्जाम 2024 डेट शीट चेक कर सकते हैं।

Odisha Board 10th 12th Exam 2024

Odisha Board 10th 12th Exam 2024

Odisha Board 10th 12th Exam 2024: कब होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 4 मार्च तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। जबकि, थ्योरी परीक्षा 14 फरवरी से 13 मार्च 2024 के बीच होगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। बता दें कि ओडिशा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

End of Feed