UGC NET December 2024 Application Form Last Date: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2024 के लिए आवेदन विंडो अभी भी खुली है, लेकिन जल्द ही बंद होने वाली है, अगर आप भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जानें यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2024 के लिए आवेदन हेतु क्या है आखिरी तारीख
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 (image - canva)
इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जाता है। UGC NET December 2024 Notification के अनुसार, आवेदन विंडो 10 दिसंबर को बंद हो जाएगी, यानी आपके पास आज से कल रात तक का समय है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
परीक्षा के बारे में, UGC NET December 2024
यूजीसी-नेट, भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में (i) ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति’, (ii) ‘सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश’ और (iii) ‘केवल पीएचडी में प्रवेश’ के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 85 विषयों के लिए यूजीसी-नेट दिसंबर 2024 आयोजित करेगी।
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 दिसंबर |
| फीस भरने की अंतिम तिथि | 11 दिसंबर |
| फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि | 13 दिसंबर |
| परीक्षा की तारीख 1 जनवरी से | 19 जनवरी 2025 |
UGC NET दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन करते समय यदि कोई दिक्कत हो तो, एजेंसी के हेल्पलाइन नंबरों - 011- 40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
