RIMC 2026: 6 दिसंबर को होगी मिलिट्री कॉलेज में प्रवेश के लिए परीक्षा, एनटीए ने जारी की एडवाइजरी

RIMC 2026: मिलिट्री कॉलेज में प्रवेश के लिए 6 दिसंबर को तीन शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में एनटीए द्वारा शेड्यूल और एडवाइजरी जारी की गई है, जिसका पालन करना उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है।

RIMC 2026: राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC), देहरादून में कक्षा 8 (जुलाई 2027 सत्र) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा (RIMCEE-2026) 6 दिसंबर 2026 को निर्धारित है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के आयोजन से पहले उम्मीदवारों के लिए अहम एडवाइजरी और शेड्यूल जारी किया है, ताकि अभ्यर्थी समय पर केंद्र पहुंच सकें और परीक्षा नियमों का सही तरीके से पालन करें। बता दें कि RIMCEE 2026 परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। एक बार परीक्षा केंद्र में एंट्री के बाद एग्जिट की परमिशन नहीं है। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को दो बार 45 और 15 मिनट का ब्रेक दिया जाएगा।

RIMC 2026 Exam Advisory

NTA ने RIMC 2026 परीक्षा के लिए जारी की एडवाइजरी (Photo - AI/Newsroom Verified)

तीन शिफ्ट का पूरा परीक्षा शेड्यूल

NTA की एडवाइजरी के अनुसार, परीक्षा के दिन प्रवेश, विषयवार शिफ्ट और ब्रेक का समय इस प्रकार तय किया गया है:

RIMC 2026 Schedule

सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे चक तीन शिफ्ट में होने वाली इस परीक्षा में दो ब्रेक दिए गए हैं। पहला ब्रेक लंच के लिए है, जो 45 मिनट का है, वहीं दूसरा ब्रेक दोपहर के समय केवल 15 मिनट का है, जिसमें अभ्यार्थी वॉश-रूम जा सकेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - IIT JAM 2027 आवेदन में सुधार के लिए 1 दिसंबर तक विंडो ओपन

एडवाइजरी के अहम निर्देश

एनटीए द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सूखा भोजन/लंच जैसे सैंडविच, पराठे, फल आदि टिफिन बॉक्स में ला सकते हैं। इसके साथ ही सलाह दी गई है कि वह अपने लंच बॉक्स पर नाम और आवेदन संख्या स्पष्ट रूप से लिखें ताकि। टिफिन परीक्षा कक्ष में निरीक्षक के निर्देशानुसार निर्धारित स्थान पर रखे जाएंगे और उम्मीदवारों को लंच ब्रेक निरीक्षक द्वारा तय स्थान पर जाकर अपना लंच ग्रहण कर सकते हैं और उसके बाद परीक्षा के लिए अपनी सीट पर तय शेड्यूल के अनुसार वापस पहुंचे।

हेल्पलाइन नंबर

किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी एनटीए हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000/ 011-69227700 या ईमेल rimc@nta.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं और नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल देखते रहें, ताकि परीक्षा से संबंधित लेटेस्ट अपडेट उन्हें मिले। इसके साथ ही अभ्यार्थियों को सलाह है कि वह सोशल मीडिया की अफवाहों से दूरी रखें और किसी भी लिंक पर ऐसे ही क्लिक न करें।

RIMCEE-2026 कब आएगा एडमिट कार्ड

RIMCEE 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि एग्जाम हॉल टिकट परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे। इसके साथ ही उसमें दिए गए निर्देशों को और जानकारी को ध्यान से पढ़ें। किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें और इसमें सुधार करवाएं।

End Article
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर...

End of Feed