Fact Check: क्या नोएडा एयरपोर्ट पर निकली 2442 पदों पर भर्ती, जानें क्या है वायरल हो रहे विज्ञापन का सच?

Fact Check: नोएडा के जेवर एयपोर्ट में नौकरी को लेकर खूब ठगी हो रही है। इस बीच नोएडा इंटनेशनल एयरपोर्ट ने ट्वीट कर लोगों को अनधिकृत लोगों/एजेंसियों से सावधान रहने के लिए कहा है।

Noida Airport Recruitment 2026 Fact Check: नोएडा का जेवर एयरपोर्ट इन दिनों काफी चर्चा में है। ऐसे में ठग इस एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर (Noida Airport Recruitment 2026 Fact Check) रहे हैं। ऐसे में नोएडा इंटनेशनल एयरपोर्ट ने ट्वीट कर लोगों को आगाह किया है। साथ ही सावधार रहने के लिए (Fact Check) कहा है। जारी ट्वीट में कहा गया है कि हमें जानकारी मिली है कि कुछ अनधिकृत लोगों/एजेंसियों द्वारा हवाई अड्डे पर नौकरी के फर्जी प्रस्ताव/अवसर प्रसारित किए जा रहे हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लेता है।

Noida Airport Recruitment 2026 Fact Check

Noida Airport Recruitment 2026 Fact Check: क्या नोएडा एयरपोर्ट पर निकली 2442 पदों पर भर्ती

सभी नौकरी के अवसर केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। http://niairport.in कृपया ऐसे अनधिकृत व्यक्तियों या एजेंसियों से संपर्क न करें और उन्हें किसी भी प्रकार का भुगतान न करें, जो हवाईअड्डे पर नौकरी दिलाने का दावा करते हैं।

End of Feed