MBBS New Rule: अब डॉक्टर बनने के लिए मिलेंगे 10 साल?, NMC ने ड्राफ्ट किया जारी, जानें क्या होंगे फायदे

देशभर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने एमबीबीएस कोर्स पूरा करने की अधिकतम समयसीमा को बढ़ाकर 10 वर्ष करने का प्रस्ताव जारी किया है।

MBBS New Rule: देशभर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने एमबीबीएस कोर्स पूरा करने की अधिकतम समयसीमा को बढ़ाकर 10 वर्ष करने का प्रस्ताव जारी किया है। इसके लिए आयोग ने स्नातक चिकित्सा शिक्षा (संशोधन) विनियम, 2026 का मसौदा अधिसूचना जारी कर सार्वजनिक सुझाव मांगे हैं। 'ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशंस (अमेंडमेंट) 2023' में यह स्पष्ट किया गया है कि एमबीबीएस छात्रों को अनिवार्य 'रोटेटरी मेडिकल इंटर्नशिप' सहित कोर्स पूरा करने के लिए अधिकतम 10 साल का समय मिलेगा। वर्तमान में MBBS कोर्स पूरा करने के लिए अधिकतम 9 वर्ष की सीमा लागू है।

अब डॉक्टर बनने के लिए मिलेंगे 10 साल?

अब डॉक्टर बनने के लिए मिलेंगे 10 साल?

डॉक्टर बनने के लिए मिलेंगे 10 साल

नए प्रस्ताव के अनुसार छात्रों को एक अतिरिक्त वर्ष मिलेगा, जिससे वे विभिन्न कारणों से रुकी या प्रभावित हुई पढ़ाई को पूरा कर सकेंगे। प्रस्तावित 10 वर्ष की अवधि में अनिवार्य रोटेटरी मेडिकल इंटर्नशिप भी शामिल होगी। हालांकि MBBS के प्रथम प्रोफेशनल (फर्स्ट ईयर) की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को अधिकतम चार अवसर ही मिलेंगे। इसका मतलब साफ है कि यदि कोई छात्र निर्धारित चार प्रयासों में प्रथम वर्ष की परीक्षा पास नहीं कर पाता है तो उसके लिए आगे की पढ़ाई मुश्किल हो सकती है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो आने वाले वर्षों में हजारों MBBS छात्रों को अपनी मेडिकल शिक्षा पूरी करने के लिए अधिक समय और बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

End of Feed