NIFT Counselling 2026: निफ्ट काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, जानें फीस जमा करने की आखिरी तारीख और प्रक्रिया

NIFT Counselling 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा निफ्ट काउंसलिंग के तहत तीसरी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दी गई है। इसमें हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

NIFT Counselling 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत तीसरे राउंड (Third Round) की सीट आवंटन रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट की घोषणा की गई है। इस काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल यानी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर नतीजे चेक कर सकते हैं। निफ्ट प्रवेश परीक्षा के आधार पर देश भर के इन प्रतिष्ठित संस्थानों में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला दिया जाता है।

NIFT Counselling 2026

NIFT Counselling 2026

17 जुलाई तक फीस जमा करना अनिवार्य

तीसरे राउंड के तहत जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उनके लिए समय सीमा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आवंटित सीट पर दाखिला सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों को 17 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार तय समय के भीतर अपनी फीस जमा नहीं करता है, तो उसकी सीट खुद से ही रद्द हो जाएगी।

End of Feed