National Eligibility cum Entrance Test, NEET 2023 Application Form का इंतजार कर रहे छात्र जल्द ही आवेदन कर सकेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, नीट 2023 आवेदन पत्र फरवरी 2023 में जारी होने की उम्मीद है। लेकिन तिथियां अभी स्पष्ट नहीं है, जैसे ही एनटीए द्वारा तिथियों की जानकारी दी जाएगी, यहां अपडेट कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (NTA) ने पहले ही एनटीए परीक्षा कैलेंडर 2023 के माध्यम से NEET 2023 परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है, जिसे यहां से चेक किया जा सकता है।
नीट परीक्षा के लिए कब कहां कैसे करें आवेदन
| नीट 2023 पंजीकरण विवरण | |
| इवेंट | तारीख |
| नीट परीक्षा के लिए कब कहां कैसे करें आवेदन? | 15 दिसंबर 2022 |
| नीट 2023 पंजीकरण प्रक्रिया | मार्च 2023 के पहले सप्ताह से अप्रैल 2023 के पहले सप्ताह तक |
| नीट यूजी 2023 परीक्षा तिथि | 7 मई 2023 |
| प्रश्नों की कुल संख्या | 200 (प्रयास के लिए 180 लागू प्रश्न) |
| कुल मार्क | 720 |
| मार्किंग स्कीम | प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 |
| प्रत्येक गलत उत्तर के लिए-1 अंक | |
| प्रश्न पत्र में कुल खंड | 3 (प्रत्येक विषय के लिए दो खंड) |
| सेक्शन ए - 35 प्रश्न | |
| सेक्शन B- 15 प्रश्न (10 सवालों का प्रयास अनिवार्य है) | |
| विषय | भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान + जूलॉजी) |
एक बार एनईईटी आवेदन पत्र जारी होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से टाइमटेबल देख पाएंगे। यह 2023-24 शैक्षणिक वर्ष NEET के लिए उपस्थित होने के लिए आवश्यक होगा। नीट 2023 में शामिल होने के इच्छुक छात्रों को पाठ्यक्रम के अनुसार रणनीति बनाने की जरूरत होगी, जिसमें कक्षा 11 और 12 के पाठ्यक्रम पर आधारित भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के विषय पर ज्यादा जोर देना होगा।
नीट 2023 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को एम्स, जिपमर (JIPMER) और अन्य सहित भारत के शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में एमबीबीएस, डेंटल, आयुष और नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।
NEET 2023 के लिए ऐसे करें पंजीकरण
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- 'Registration for NEET UG 2023' पर क्लिक करें
- अब New registration पर क्लिक करें।
- पंजीकरण पूरा करें और एनईईटी आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें, आवश्यक सभी विवरण दर्ज करें
- भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और NEET 2023 आवेदन पत्र जमा करें
- एक प्रिंटआउट ले लें।
बायोलॉजी सेक्शन से होंगे 90 सवाल
NEET 2023 परीक्षा पत्र NEET Notification के साथ जारी किया जाएगा। पिछले पेपर के अनुसार, कुल 200 प्रश्न होंगे जिनमें से 180 को NEET EXAM में प्रयास करना अनिवार्य होगा। कुल प्रश्नों में से 45 प्रश्न फिजिक्स और केमिस्ट्री से पूछे जाएंगे। बायोलॉजी सेक्शन में 90 प्रश्न होंगे।
