NCERT ने 12वीं की किताब में बदला अयोध्या विवाद वाला चैप्टर, 'बाबरी मस्जिद' का नाम हटाया

NCERT: एनसीईआरटी ने 12वीं क्लास की सामाजिक विज्ञान कि किताब में अयोध्या विवाद वाले चैप्टर को छोटा कर दिया है। इसमें बाबरी मस्जिद का नाम हटाकर इसे तीन गुंबद वाला ढांचा कहा गया है।

NCERT: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने कक्षा 12वीं की किताबों में एक बड़ा बदलाव किया है। एनसीईआरटी ने 12वीं की सामाजिक विज्ञान कि किताब में अयोध्या विवाद वाले चैप्टर को छोटा कर दिया है। साथ ही बाबरी मस्जिद का नाम हटाकर इसे तीन गुंबद वाला ढांचा कहा गया है। नई किताब में बीजेपी की सोमनाथ से अयोध्या की रथ यात्रा, कार सेवकों की भूमिका, बाबरी मस्जिद ढहाने के बाद हुई हिंसा, राष्ट्रपति शासन और अयोध्या में हुई हिंसा पर बीजेपी के खेद वाली बातों को शामिल किया गया है। साथ ही अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी शामिल किया गया है।

NCERT

NCERT

तीन-गुंबद वाली संरचना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुरानी किताब में बताया गया था कि बाबरी मस्जिद को 16वीं शताब्दी में मुगल सम्राट बाबर के सेनापति मीर बाकी ने बनवाया था। वहीं, नई किताब में इसे एक तीन-गुंबद वाली संरचना के रूप में बताया गया है, जिसे 1528 में श्री राम के जन्मस्थान पर बनाया गया था। हालांकि इस ढांचे में कई हिंदू चिह्न बने हुए थे। इसके अलावा आंतरिक और बाहरी दीवारों पर मूर्तियां बनी हुई थीं। पुरानी किताब में रथ यात्रा और कारसेवा की वजह से हुए सांप्रदायिक दंगों का जिक्र किया गया था। जबकि, नई किताब में बताया गया है कि बीजेपी ने अयोध्या की घटनाओं को लेकर दुख व्यक्त किया।

End of Feed