Mumbai University PG Admission 2024: मुंबई यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए एडमिशन को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। Mumbai University में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रवेश रजिस्ट्रेशन की आखिरा तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। एमयू पीजी एडमिशन 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी अब 19 जून ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और मैनेजमेंट स्टडीज में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट mu.ac.in पर एमयू पीजी प्रवेश फॉर्म जमा करना होगा।
Mumbai University Admission
मुंबई यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन की के लिए इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 जून तक थी। विभागों द्वारा दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 20 जून तक किया जाएगा। प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 21 जून को जारी की जाएगी। जबकि उम्मीदवारों की शिकायत 25 जून तक दर्ज की जाएगी। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
Mumbai University PG Admission के लिए करें अप्लाई
- एडमिशन में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mu.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर MU PG Admission 2024 के लिंक पर जाएं।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
मेरिट से होगा एडमिशन
इसके बाद मुंबई विश्वविद्यालय की तरफ से पीजी प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची 26 जून को जारी की जाएगी। जबकि ऑनलाइन भुगतान करने की तारीख 27 जून से 1 जुलाई शाम 5 बजे तक है। मुंबई विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची 2 जुलाई को जारी की जाएगी। जबकि ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की तारीख 3 जुलाई से 5 जुलाई तक है।
मुंबई विश्वविद्यालय सभी गैर-स्वायत्त, स्वायत्त संबद्ध कॉलेजों और विश्वविद्यालय विभागों, स्वायत्त विभागों और पीजी विभागों में प्रवेश प्रदान करेगा। एक जुलाई से विश्वविद्यालय में लेक्चर शुरू हो जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
