LIVE

Mumbai Rain School Closed LIVE 2026: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, मुंबई सहित कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद

Mumbai School Band (मुंबई मानसून स्कूल हॉलिडे लाइव) BMC Advisory for Students Holiday Due to Flood Live Updates: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेन सेवाओं पर असर देखने को मिल रहा है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। अभिभावकों और छात्रों को स्कूलों की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है। वहीं, बीएमसी और आपदा प्रबंधन विभाग हालात पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। सवाल यह है कि क्या बारिश का यह दौर आगे भी जारी रहेगा और स्कूल बंद रहेंगे?
Mumbai Rain School Closed LIVE 2026: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, मुंबई सहित कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद
Mumbai School Band (मुंबई मानसून स्कूल हॉलिडे लाइव) BMC Advisory for Holiday india monsoon weather alert LIVE: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेन सेवाओं पर असर देखने को मिल रहा है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। अभिभावकों और छात्रों को स्कूलों की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट और अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 203.3 मिमी बारिश पालघर जिले में दर्ज की गई। इसके अलावा ठाणे में 116.4 मिमी, रायगढ़ में 108.7 मिमी, मुंबई उपनगर में 90.4 मिमी और पुणे में 70.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने मुंबई, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, नासिक और रायगढ़ जिलों के कई स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का निर्णय लिया है। संबंधित जिलाधिकारियों ने स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए आदेश जारी किए हैं। कुछ स्थानों पर यह अवकाश सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू किया गया है। वहीं, बीएमसी और आपदा प्रबंधन विभाग हालात पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। सवाल यह है कि क्या बारिश का यह दौर आगे भी जारी रहेगा और स्कूल बंद रहेंगे?
Jul 7, 2026 | 11:38 PM IST

Mumbai Rain School Closed LIVE 2026: महाराष्ट्र में कहां कहां भारी बारिश का रेड अलर्ट

IMD के Nowcast के अनुसार, बात करें तो फिलहाल पालघर में रेड अलर्ट है। इसके अलावा ठाणे, रायगढ़, पुणे, नासिक और मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगर सुबह तक भारी बारिश की स्थिति बरकरार रही तो स्कूल बंद को लेकर फैसला लिया जा सकता है।
Jul 7, 2026 | 09:39 PM IST

Mumbai Rain School Closed LIVE 2026: क्या बुधवार को बंद रहें मुंबई में स्कूल

अभी तक मुंबई नगर निगम की तरह से बुधवार, 8 जुलाई को स्कूल बंद रहने को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है।
Jul 7, 2026 | 09:33 PM IST

Mumbai Rain School Closed LIVE 2026: मुंबई के आस-पास के जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रायगढ़, पालघर, ठाणे में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। स्थिति को देखते हुए कई स्थानों पर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। अब देखना यह है कि कल यानी बुधवार को भी स्कूल बंद रहेंगे या खुले।
Jul 7, 2026 | 06:32 PM IST

Mumbai Rain School Closed LIVE 2026: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां लगातार हो रही भारी बारिश के कारण स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया गया है।
Jul 7, 2026 | 05:27 PM IST

Mumbai Rain School Closed LIVE 2026: क्या बुधवार को भी बंद रहेंगे स्कूल

मुंबई में भारी बारिश को देखते हुए अभिभावक और छात्र सवाल कर रहे हैं कि क्या कल यानी 8 जुलाई, बुधवार को स्कूल बंद रहेंगे? तो बता दें कि अगर स्थिति में कोई सुधार नहीं नजर आता है तो नगर निगम द्वारा स्कूल बंद रहने की या खोले जाने की जानकारी दी जाएगी।
Jul 7, 2026 | 04:26 PM IST

Mumbai Rain School Closed LIVE 2026: रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग ([IMD]) द्वारा जारी किए गए 'रेड' या 'ऑरेंज' अलर्ट के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।
Jul 7, 2026 | 04:08 PM IST

मुंबई मानसून स्कूल हॉलिडे LIVE 2026: छह जिलों में स्कूल बंद

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट के कारण सुरक्षा के एहतियातन मुंबई, ठाणे, नासिक और पालघर सहित छह जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
Jul 7, 2026 | 04:02 PM IST

मुंबई मानसून स्कूल हॉलिडे LIVE 2026: 203.3 मिमी बारिश पालघर जिले में

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 203.3 मिमी बारिश पालघर जिले में दर्ज की गई। इसके अलावा ठाणे में 116.4 मिमी, रायगढ़ में 108.7 मिमी, मुंबई उपनगर में 90.4 मिमी और पुणे में 70.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
Jul 7, 2026 | 03:54 PM IST

मुंबई मानसून स्कूल हॉलिडे LIVE 2026: बाहर ना निकलने की अपील

भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए नागरिकों से अपील की गई है कि वे अत्यावश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Jul 7, 2026 | 03:24 PM IST

मुंबई मानसून स्कूल हॉलिडे लाइव 2026: कब खुलेंगे स्कूल

अधिकारियों ने कहा है कि मौसम की स्थिति और बारिश की तीव्रता को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों को लेकर आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
Jul 7, 2026 | 03:13 PM IST

मुंबई मानसून स्कूल हॉलिडे लाइव 2026: कहां कहां स्कूल बंद?

छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने मुंबई, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, नासिक और रायगढ़ जिलों के कई स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का निर्णय लिया है। संबंधित जिलाधिकारियों ने स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए आदेश जारी किए हैं।
Jul 7, 2026 | 03:11 PM IST

मुंबई मानसून स्कूल हॉलिडे लाइव 2026: आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें

अभिभावकों और छात्रों को स्कूलों की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है। वहीं, बीएमसी और आपदा प्रबंधन विभाग हालात पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। सवाल यह है कि क्या बारिश का यह दौर आगे भी जारी रहेगा और स्कूल बंद रहेंगे?
Jul 7, 2026 | 03:06 PM IST

मुंबई मानसून स्कूल हॉलिडे लाइव 2026: मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद

खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
Jul 7, 2026 | 03:05 PM IST

मुंबई मानसून स्कूल हॉलिडे लाइव 2026: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेन सेवाओं पर असर देखने को मिल रहा है।