Muharram par Nibandh in Hindi: हमें हर विशेष दिन के बारे में पता होना चाहिए, इसी सिलसिले में आज इस लेख में मुहर्रम की बात की जा रही है। मुहर्रम आ गया है, यह 10वें आशूरा को पड़ता है। इस मौके पर सभी को यह जानने की जरूरत है कि मुहर्रम क्या है? मुहर्रम क्या होता है? मुहर्रम कब है? मुहर्रम क्यों मनाया जाता है? मुहर्रम त्योहार है या मातम? मुहर्रम के दिन क्या हुआ था, जानें मुहर्रम पर निबंध कैसे लिखें
मुहर्रम क्या है, मुहर्रम कब और क्यों मनाया जाता है
मुहर्रम क्या है? Muharram Kya hai?
मुहर्रम कोई खुशी का त्योहार नहीं बल्कि मातम मनाए जाने वाला महीना है। जी हां, कई गैर मुस्लिम लोग भ्रमित हो जाते हैं कि मोहर्रम या मुहर्रम कोई त्योहार है, बल्कि ऐसा नहीं है। यह एक महीना है और इस पूरे महीने भर मुस्लिम धर्म के लोगों द्वारा मातम मनाया जाता है। इसी महीने से इस्लाम धर्म के नए साल की शुरूआत भी होती है।
मोहर्रम के दिन क्या हुआ था? Muharram Ke din kya hua tha
मुहर्रम के इस माह में ही हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। इस दिन को केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर के शिया मुस्लिम मनाते हैं।
मुहर्रम क्यों मनाया जाता है हिंदी में? Muharram Kyon Manaya Jata Hai?
हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम मनाया जाता है। इस दिन हजरत इमाम हुसैन को मानने वाले खुद को तकलीफ देकर मातम मनाते हैं। आपने रोड पर भारी भीड़ देखी होगी, जिसमें कुछेक खुद को तकलीफ देते हुए चलते हैं।
मुहर्रम कब है, Muharram Kab hai
मुहर्रम इस बार 17 जुलाई को मनाया जा रहा है, हालांकि इस दिन को चांद के दीदार होने के बाद ही अगले दिन मनाया जाता है, इसलिए यदि 16 जुलाई की रात चांद का दीदार हो गया तो अगले दिन को मुहर्रम मनाया जाएगा।
इस्लाम में मुहर्रम क्या है? Muharram kya hota hai
इस्लाम में मुहर्रम केवल एक मातम का महीना है, नाकि किसी प्रकार की खुशी जाहिर करने का। मुहर्रम मनाने वाले लोग कुछ भी खुशी का काम नहीं करते हैं, नया कपड़ा नया सामान नहीं लेते या किसी भी तरीके से कुछ ऐसा काम नहीं करते जिससे खुशी का भावना आए।
