MPPSC PCS Exam 2023, MPPSC PCS Prelims Exam 2023: एमपीपीएससी पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (MPPSC PCS Exam 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। जिन अभ्यर्थियों ने एमपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2023 के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर अब 8 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर निर्धारित की गई थी।
MPPSC PCS Exam 2023
MPPSC PCS Prelims Exam 2023: कब होगी प्रीलिम्स परीक्षा
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स और इंटरव्यू में शामिल होना होगा।
MPPSC PCS Exam 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
एमपीपीएससी पीसीएस परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
How to Apply for MPPSC PCS Exam 2023
- एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पीसीएस एग्जाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
MPPSC PCS Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
एमपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागो में 227 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी 8 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 500 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
