MP Board 10th 12th Supplementary Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट, mpbse.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

MP Board 10th 12th Supplementary Result 2025 Date Kab Aayega: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा।

MP Board 10th 12th Supplementary Result 2025: एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

MP Board 10th 12th Supplementary Result 2025 (Photo Credit: Canva)

MP Board 10th 12th Supplementary Result 2025 (Photo Credit: Canva)

MP Board 10th 12th Result 2025: कब तक जारी होगा रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक किया गया था। एमपी बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो चरणों में किया जा रहा है। इसके तहत 3.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स द्वारा जमा की गई लगभग 9 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। पहले चरण की मूल्यांकन प्रक्रिया 11 जुलाई को समाप्त हुई। जबकि, दूसरे चरण की मूल्यांकन प्रक्रिया 20 जुलाई तक खत्म होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।

End of Feed